फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में उपराष्ट्रपति की कार्डियोलॉजी के लिए बनाया जा रहा सेफ हॉस्पिटल

Thu, 30 Nov 2017 09:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के चार दिसंबर को यूपी के कानपुर शहर आगमन की तैयारियां चल रही हैं। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट को सेफ हॉस्पिटल बनाया जाएगा। सीएसए यूनिवर्सिटी में सेफ हाउस बनाया जाएगा। किसी भी वीवीआईपी के आने पर एक सेफ हाउस व अस्पताल तैयार रखा जाता है। सेफ हॉस्पिटल में इलाज की सारी सुविधाएं मौजूद रहने के साथ डॉक्टरों की टीम तैनात रखी जाती है।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक शुक्ला, एसपी (विजलेंस), एसीएम आदि ने उर्सला, हैलट के विभिन्न विभागों, कार्डियोलॉजी और सीएसए का निरीक्षण किया। इसके बाद बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि कार्डियोलॉजी को सेफ हॉस्पिटल बनाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जितनी देर उप राष्ट्रपति शहर में रहेंगे, उतनी देर सेफ हॉस्पिटल में एक न्यूरो सर्जन, एक ईएनटी सर्जन, एक जनरल सर्जन, एक आर्थोपेडिक सर्जन, फिजीशियन व अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें