फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई की शारदा नहर में पड़े मिले 24 गोवंशों के शव

Wed, 12 Jan 2022 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई में गोवंशों को कुत्ते और कौवों ने शवों को बुरी तरह नोच डाला है। बदबू से परेशान मजदूरों ने काम बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस गायों की दुर्दशा पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
गोवंशों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड हो या मध्यांचल, गोवंश चौतरफा दुर्दशा के शिकार हैं। हरदोई की शारदा नहर की निर्माणाधीन पुलिया के नीचे बुधवार को 24 अन्ना मवेशियों के शव पड़े मिले, जबकि चित्रकूट में इटवां गांव की गोशाला के पास पांच गोवंश मृत मिले।
विज्ञापन


यहां एक दिन पहले भरथौल गांव की गोशाला के पास 12 गोवंश मरे मिले थे। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों लगातार बारिश और ओलावृष्टि की वजह से गायें ठंड और भूख से बेहाल होकर मरीं। बाद में इन्हें गोशालाओं से फिंकवा दिया गया। चित्रकूट में डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

हरदोई में गोवंशों को कुत्ते और कौवों ने शवों को बुरी तरह नोच डाला है। बदबू से परेशान मजदूरों ने काम बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस गायों की दुर्दशा पर आक्रोश जताया। ठेकेदार ने आसपास के गांवों से प्राइवेट सफाई कर्मियों को बुलाकर गोवंशों को हटवाया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने शव अलग-अलग जगहों से आकर पुलिया में फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदा दफनाई गई थीं बांदा की गायें 
करीब एक महीना पहले बांदा की सैकड़ों गायें एमपी सीमा के जंगल में छुड़वा दी गई थीं। दर्जनों गायों को यहां जिंदा दफना दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें