फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएचसी गेट पर खोदे गए गड्ढे में फंस गई कार, 20 मिनट खड़ी रही एंबुलेंस

विज्ञापन
 सीएचसी को जाने के मुख्य रोड पर खड़ी एंबुलेंस।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। नेहरू नगर व संत रविदास नगर मोहल्ला स्थित सीएचसी गेट से ककराही जाने वाली सड़क पर जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए खोदे गए गड्ढे में एक कार फंस गई।
विज्ञापन

इससे मरीज लेकर पहुंची एंबुलेंस को सीएचसी में दाखिल होने में 20 मिनट का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में मरीज की जान को भी खतरा बना रहा।
जल निगम विभाग की ओर से नेहरू नगर व संत रविदास नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर ककराही तक अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़काें की खोदाई की गई। पाइप लाइन बिछाने के बाद बिना मरम्मत कराए मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया। शुक्रवार की शाम सीएचसी गेट पर एक गड्ढे में भरे पानी में कार फंस गई।
इसी बीच दुर्घटना की सूचना पर गई दो एंबुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। एंबुलेंसों में मरीजों को देख लोगों ने सहयोग करते हुए किसी तरह से कार को वहां से निकाला। करीब 20 मिनट बाद दोनाें एंबुलेंस अस्पताल में मरीजों को लेकर पहुंचा सकी। अहम बात यह है कि यदि एंबुलेंस में गंभीर मरीज होते तो उनकी जान पर ही बन सकती थी। दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि वह क्षेत्र में गए हुए थे, बाद में जानकारी हुई थी। शनिवार सुबह नगर पंचायत में लिखित शिकायती पत्र देंगे। ताकि किसी तरह की समस्या आइंदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें