फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरा से लूटी कार मध्य प्रदेश में पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा थाने के बिराहना तिराहे के पास 14 मई की शाम चालक की आंख में पाउडर डालकर कार लूटने वाले शातिर मध्य प्रदेश में पकड़े गए हैं। मध्य प्रदेश पुलिस ने सिकंदरा पुलिस को कार बरामद होने की जानकारी दी तो पुलिस ने पहले चोरी में दर्ज की घटना को तत्काल लूट में तरमीम कर लिया। अब पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर घटना के बाबत पूछताछ करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी अनस कटियार व राजपुर द्वितीय सीट से जिला पंचायत सदस्य ऊषा कटियार के बेटे आशीष कटियार 14 मई की शाम सूर्या होटल से बिराहना चौराहे की तरफ कार से जा रहे थे। इसके पहले रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने हाथ देकर रोक लिया। बातचीत के दौरान बाइक सवार एक युवक ने कार चालक के आंख में सफेद पाउडर डाल दिया।
साथ ही आशीष को खींच कर नीचे उतार दिया और कार लूटकर फरार हो गए थे। कार लूट की इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में चोरी दर्ज की थी। चोरी की कार से मध्य प्रदेश जाकर शातिरों ने ग्वालियर के डबरा गांव से एक एसयूवी चोरी कर ली। मध्य प्रदेश पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर एसयूवी बरामद कर ली। साथ ही बदमाशों के पास मिली दूसरी कार के बाबत छानबीन की तो सिकंदरा से लूट करने की बात सामने आई।
विज्ञापन

इस पर मध्य प्रदेश पुलिस ने इसकी जानकारी सिकंदरा पुलिस को दी तो मामले में चोरी की घटना तत्काल लूट में तरमीम कर ली गई। फिलहाल अब पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लेने के इंतजार में है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि पहले कार चोरी होने की घटना दर्ज की गई थी लेकिन छानबीन में लूट की बात सामने आने पर मुकदमा तरमीम कर लिया गया है। मध्य प्रदेश में कार बरामद होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें