महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर स्थित एक कोल्ड स्टोर के सामने शनिवार रात ओवरटेक करने में एक ट्रक ने स्कॉर्पियो कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सीट बेल्ट और एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई। सचेंडी के भौंती प्रतापपुर निवासी कार चालक सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि वह फतेहपुर के चौडगरा कस्बे में होटल चलाते हैं। शनिवार रात 9:30 बजे वह होटल से वापस घर जा रहे थे। चालक ने बताया कि सीट बेल्ट लगे होने तथा एयरबैग खुलने की वजह से उनकी जान बची है।
महाराजपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के दौरान लगभग आधे घंटे तक हाईवे में जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दुर्घटना ग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवा कर यातायात को शुरू कराया गया।