फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार सवारों ने किसान को पीटा, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। धान बेचकर लौट रहे किसान के साथ कार सवार लोगों ने शुक्रवार को मारपीट कर दी। युवक ने हमलावरों पर गले से सोने की जंजीर और 25 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया लूट का मामला संदिग्ध निकला है।
विज्ञापन

कस्बा ऊसराहार निवासी गौतम शुक्रवार को भरथना में धान बेचने गया था। शाम को धान बेचकर लौटते समय वह अपने मामा को कार से छोड़ने जयसिंहपुर चला गया। लौटते वक्त उसके साथ चाचा प्रवीण भी थे। जब वे ऊसराहार थाना क्षेत्र के बदकन शाहपुर के पास स्थित नलकूप के समीप पहुंचे, तभी कार सवार लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। गौतम का आरोप है कि कार सवारों ने सोने की जंजीर और 25 हजार रुपये छीन लिए। घटना के बाद गौतम के भाई अभिषेक ने दो नामजद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गौतम ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने उसे इलाज के लिए सरसईनावर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया था। अगले दिन जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने नई तहरीर देने को कहा और उसमें जंजीर लूटे जाने की जगह गिर जाना दर्ज कर लिया है। वहीं थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर विवाद हुआ था। इसमें गौतम के साथ मारपीट हुई है। उन्होंने कहा कि लूट की कोई घटना नहीं हुई। रुपये और चेन छीने जाने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें