हमीरपुर: एनएच-34 पर अनियंत्रित कार दुकान में घुसी
- फोटो : amar ujala
कामतानाथ के दर्शन कर कानपुर लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, कानपुर निवासी एक परिवार चित्रकूट धाम में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लेने गया हुआ था। दर्शन-पूजन के बाद परिवार के सभी सदस्य कार में सवार होकर कानपुर वापस लौट रहे थे। कार में परिवार की महिलाएं, छोटे बच्चे और पुरुष मिलाकर कुल आठ लोग सवार थे।
हमीरपुर: एनएच-34 पर अनियंत्रित कार दुकान में घुसी
- फोटो : amar ujala
चालक ने खोया संतुलन, दुकान में जा घुसी कार
सफर के दौरान जैसे ही उनकी कार हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बा स्थित बस स्टॉप के करीब पहुंची, अचानक कार चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते तेज रफ्तार कार हाईवे (NH-34) के किनारे बनी एक दुकान से सीधे जा टकराई और जोरदार आवाज के साथ अंदर जा घुसी।
हमीरपुर: एनएच-34 पर अनियंत्रित कार दुकान में घुसी
- फोटो : amar ujala
जोरदार आवाज से दहल उठे लोग
हादसा इतना भीषण था कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार, स्थानीय निवासी और राहगीर सहम गए। दुर्घटना के तुरंत बाद कार के अंदर से महिलाओं और बच्चों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। मंजर देखते ही स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत दौड़कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
हमीरपुर: एनएच-34 पर अनियंत्रित कार दुकान में घुसी
- फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों ने बिना एक पल गंवाए बेहद तत्परता के साथ क्षतिग्रस्त कार के दरवाजे खोले और अंदर फंसे सभी आठ लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि एयरबैग और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी के कारण किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।
हादसे के बाद हाईवे पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी और कौतूहल का माहौल बन गया तथा काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का जायजा लेकर यातायात सुचारू कराया और सुरक्षित निकाले गए परिवार के लिए आगे की व्यवस्था कराई।