फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में पलटी कार, अधिवक्ता की मौत

Mon, 27 Jan 2020 11:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर घने कोहरे में रविवार तड़के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर तोंदा गांव के पास तेज रफ्तार कार  बेकाबू होकर पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार चले रहे लखनऊ आशियाना  थाना क्षेत्र के एलडीए कालोनी निवासी अधिवक्ता संजय दीक्षित (42) पुत्र रामकुमार  की मौत हो गई। 

अधिवक्ता प्रत्येक रविवार अपने पैतृक गांव हसनगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर आते थे। मृतक दो भाइयों में बड़े थे। छोटे भाई धर्मेंद्र हैं। मृतक के एक 22 वर्षीय पुत्र मनु व 20 वर्षीय पुत्री मिनी,  पत्नी मंजुला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें