फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Thu, 25 Jul 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 01 कौशल्या देवी की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन

नगला हुकुमसिंह गांव में मिनी सचिवालय के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। धान की रोपाई करने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से महिला सड़क किनारे खडे़ बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव अमथरी निवासी राजवीर उर्फ प्रमोद कुमार की पत्नी कौशल्या देवी (45) बुधवार सुबह करीब सात बजे घर से निकल कर धान की रोपाई के लिए जा रही थी। इस दौरान वह चौपला-वैवाह मार्ग पर स्थित गांव नगला हुकुमसिंह में बने मिनी सचिवालय के सामने पहुंची, तभी चौपला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन

महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, वहीं कार सवार कार लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें