फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का पास लगी कार ने युवक को मारी टक्कर, पुलिस ने पकड़ा तो बोले, हम मंत्री जी के रिश्तेदार हैं

Thu, 06 Aug 2020 11:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विधायक का पास लगी कार ने मारी टक्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर मेडिकल कॉलेज पुल पर बुधवार रात सवा 10 बजे तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार कल्याणपुर निवासी मानस त्रिपाठी को जोरदार टक्कर मार दी। घायल तड़पता रहा और पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन


जब राहगीर पुलिसकर्मियों पर भड़क गए तब उन्होंने घायल को हैलट में भर्ती कराया। कार में विधायक का सचिवालय वाला पास लगा था। फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने खुद को कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक का रिश्तेदार बताकर पुलिसकर्मियों को अर्दब में लेने की कोशिश की।

स्वरूपनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि कार पी रोड निवासी चप्पल कारोबारी जितेश चला रहा था और उनके साथ उनका दोस्त आशीष था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कार पी रोड निवासी तरुण अटलानी की है। कार पर एक विधायक का सचिवालय का पास लगा हुआ है। पकड़े गए युवकों ने बताया कि उनकी कार मंत्री बृजेश पाठक के साथ चलती है। मामले की जांच की जा रही है। पास असली है या नकली, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें