फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गलत दिशा में जा रही कार कंटेनर से टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 14
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुदरैल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में जा रही कार सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ऐंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर कार जयपुर से बिहार जा रही थी। गुरुवार सुबह वह ताखा क्षेत्र के कुदरैल में जिस जगह पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे चित्रकूट के लिए जाता है। उस जगह कार का चालक रास्ता भटक गया और बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे पर चढ़ गया। फिर वापस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन में विपरीत दिशा में लेकर चल दिया। तभी वह किलोमीटर 133 के पास पहुंचा था। तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर के चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कंटेनर कार में तेजी से भिड़ गया। जिसमें चालक नरेश निवासी कोठरा थाना डोभी जिला गया बिहार, नौशाद व एजाज घायल हो गए। सूचना पर एक्सप्रेसवे के चौकी इंचार्ज जगराम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को ऐंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा अन्य तीन साथी इम्तियाज, नजीर आलम व नंदकिशोर अपनी कार से उनके साथ चले गए। चौकी इंचार्ज जगराम सिंह ने बताया मौके से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात संचालित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें