फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फाल्ट से आठ घंटे 100 गांवों में नहीं आई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। गुरुवार को बकेवर कस्बा सहित क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों के लोगों को आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति नहीं मिली। बकेवर उपकेंद्र से टकरुपुर स्थित बिजलीघर से आपूर्ति होती है। यहां पर एचटी लाइन में गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे फाल्ट हो गया। इससे कस्बा तकरीबन 100 से अधिक गांव की बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जेई वीरेंद्र सिंह टीम के साथ फाल्ट सही कराने पहुंचे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बकेवर बिजली घर को आपूर्ति मिली। फाल्ट के चलते दोपहर के समय होने वाली पेयजलापूर्ति भी नहीं हो सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें