मंधना-गंगा बैराज हाईवे पर शुक्रवार देर शाम ब्लू वर्ल्ड तिराहे से यश कोठारी चौराहे की ओर जा रही बेकाबू फोर्ड फिगो कार डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में करीब तीन बार पलटने के बाद गर्डर से जा टकराई। हादसे के बाद कार में सवार चार युवक और तीन युवतियां घायल हो गए।
विज्ञापन
कार सवार सभी सचेंडी स्थित एक बड़े संस्थान के छात्र-छात्राएं बताए गए हैं। हादसा देख वहां पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कार को सीधा कर शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी चले गए। बिठूर पुलिस के मुताबिक, कार एक फौजी के नाम पर पंजीकृत है। कार गुजरात के नंबर की है। कार सवार ब्लू वर्ल्ड तिराहे से गंगा बैराज की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। चालक कार नियंत्रित नहीं कर पाया। बिठूर थानाप्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चले गए।