फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन में कार नदी में गिरी, कानपुर निवासी भाभी-देवर की मौत, मृतका के पति का नहीं चला पता

Mon, 25 Jan 2021 11:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर से गुजरात जा रही कार उज्जैन के पास वाहन से बचने में अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंभीर नदी में जा गिरी। घटना में शहर के विष्णुपुरी निवासी कार सवार देवर-भाभी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कार सवार मृतका के पति का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


विष्णुपुरी निवासी रीता राय ग्वालटोली में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। 27 नवंबर को बेटी प्रियंका की शादी बिहार के सीवान निवासी इंजीनियर अविनाश तिवारी से की थी। शनिवार को प्रियंका अपने पति अविनाश और देवर अनुराग तिवारी के साथ प्रियंका के जेठ अभय के घर कार से वडोदरा (गुजरात) जा रहीं थीं।

रविवार सुबह उज्जैन के बड़नगर रोड पर खतौड़िया गांव के पास पहुंचे तभी एक वाहन को बचाने में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में प्रियंका और अनुराग की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक प्रियंका के पति का कुछ पता नहीं चल सका। उज्जैन एसपी सतेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह होते ही अविनाश की नदी में तलाश के लिए गोताखोरों को उतारा जाएगा। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें