फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Car Accident: 110 की रफ्तार से दौड़ाई कार…उड़ गए परखच्चे, एयरबैग ने बचाई तीन की जान, ये थे हादसे के कारण

Thu, 23 Jan 2025 05:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai Accident News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार 100 से भी अधिक की रफ्तार में रही होगी। तभी सुनसान चुर्खी रोड स्थित तेज मोड़ पर रिशु का कार से नियंत्रण खत्म हो गया। इसके कारण कारण सीधे जाकर एक पेड़ से टकराने के बाद सीधे खंदक में जा गिरी।
विज्ञापन
orai road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Orai Jalaun Accident News: उरई में कानपुर देहात से आ रही बरातियों से भरी आई-20 कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण ओवरस्पीड व शराब का सेवन करना बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में पता चला कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कार में लगे एयरबैग के खुल जाने से कार चला रहे युवक समेत तीन लोगों की जान बच गई।

विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। परिजनों ने बताया कि शाम को बरातियों के निकलने के साथ ही धीरेंद्र से भी साथ में ही चलने को कहा गया। धीरेंद्र ने अपने पांच दोस्तों के ही साथ कार से बाद में आने की बात कही। बराती रात 10 बजे तक उरई पहुंच गए, लेकिन धीरेंद्र व उसके दोस्त रात करीब आठ बजे गांव से ही निकले।

सीटों का सहारा लेकर बैठा हुआ था धीरेंद्र
कार रिशु उर्फ दीपू चला रहा था। बगल की सीट पर हरिओम बैठा था। पीछे वाली सीट पर धीरेंद्र, लक्ष्मण, विनय उर्फ टीटू व राघव बैठे थे। पुलिस के अनुसार पीछे की सीट पर तीन लोगों के बैठने की जगह होने के कारण धीरेंद्र घुटनों के बल आगे वाली दोनों सीटों का सहारा लेकर बैठा हुआ था। सभी लोग न्यामतपुर तक सामान्य रफ्तार से पहुंचे।

orai road accident - फोटो : amar ujala

तेज रफ्तार में दौड़ानी शुरू की कार
इसके बाद रिशु व दो अन्य बरातियों ने शराब पी। बरात में पहुंचने में देरी होने की बात को लेकर रिशु ने कार तेज रफ्तार में दौड़ानी शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार 100 से भी अधिक की रफ्तार में रही होगी। तभी सुनसान चुर्खी रोड स्थित सुहाखर खेरा व ककहरा गांव के बीच पड़ने वाले तेज मोड़ पर रिशु का कार से नियंत्रण खत्म हो गया।

स्पीड मीटर का कांटा 110 पर फंसा मिला
इसके कारण कारण सीधे जाकर एक पेड़ से टकराने के बाद सीधे खंदक में जा गिरी। एयरबैग के खुलने से रिशु, हरिओम व पीछे बैठे धीरेंद्र की जान बच गई। पुलिस को जांच के दौरान कार का स्पीड मीटर का कांटा 110 पर फंसा मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कार हादसे में तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम का माहौल है।

orai road accident - फोटो : amar ujala

हादसे के दो कारण

110 की रफ्तार
गांव की सिंगल लेन सड़क पर जहां एक दूसरी गाड़ी के आने में निकलना मुश्किल होता है। वहां 110 की स्पीड से कार दौड़ाई जा रही थी। अचानक तीव्र मोड़ आते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद स्पीड मीटर का कांटा सौ से ऊपर अटका मिला है।

नशे में दौड़ाई कार
न्यामतपुर में रिशु व दो अन्य बरातियों ने शराब पी। बरात में पहुंचने में देरी होने की बात को लेकर रिशु ने कार तेज रफ्तार में दौड़ानी शुरू की। सुनसान चुर्खी रोड स्थित सुहाखर खेरा व ककहरा गांव के बीच पड़ने वाले तेज मोड़ पर रिशु हड़बड़ा गया और कार एक पेड़ से टकराने के बाद सीधे खंदक में जा गिरी।

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत
कानपुर देहात के जैसलपुर से उरई बरात में शामिल होने आ रहे छह बरातियों से भरी तेज रफ्तार आई-20 कार मंगलवार देर रात पेड़ से जा टकरा गई। टक्कर के बाद कार खंदक में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। कार सवार दूल्हे के भाई समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।

orai road accident - फोटो : amar ujala

बरात में शामिल होने जाते समय हादसा
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जैसलपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह के पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह की बरात मंगलवार को उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी रोड स्थित श्रीराम गार्डन में आई थी। शादी में शामिल होने के लिए ज्ञानेंद्र का भाई धीरेंद्र सिंह (25) अपने दोस्तों राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव निवासी लक्ष्मण सिंह (25), विनय उर्फ टीटू (27), राजपुर निवासी राघव (19), रिशु उर्फ दीपू पांडे (25), हरिओम त्रिवेदी (24) के साथ लक्ष्मण के बड़े भाई रामवीर की कार से मंगलवार रात करीब 11 बजे आ रहे थे।

तीन की बच गई जान
कार जैसे ही चुर्खी रोड स्थित सुहाखर खेरा व ककहरा गांव के बीच पहुंची तभी मोड़ पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। कार रिशु चला रहा था और उसके साथ वाली सीट पर हरिओम बैठा था। हादसे में कार के एयरबैग खुल जाने से रिशु और हरिओम की जान बच गई। पीछे बैठे लक्ष्मण, विनय व राघव की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

orai road accident - फोटो : amar ujala

वैवाहिक रस्में पूरी कर बरात विदा कर दी गई
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालवाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया, जहां से तीनों घायलों को कानपुर रेफर किया गया। दूल्हे के भाई धीरेंद्र की भी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी गेस्ट हाउस पहुंची तो सभी मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए। इधर रात को ही सभी वैवाहिक रस्में पूरी कर बरात विदा कर दी गई। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें