इटावा अागरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जाेरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक ही परिवार के तीन लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई। घायलाें काे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मंगलवार सुबह एक अाई10 कार में लखनऊ निवासी सतेन्द्र कुमार पत्नी रीता बेटी सृष्टी एवं कानपुर अजय सिंह अाैर पत्नी संजू सिंह के साथा इटावा अागरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हाेकर बिजली के खंभे से जा टकराई।
कार अाैर खंभे की टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अंदर बैठे लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए। इलाकाई लाेगाें ने पुलिस काे घटना की जानकारी दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें काे सैफई पीजीअाई में भर्ती करवाया।
लखनऊ रायबरेली राेड 70 सईद नगर निवासी सिरजन पुत्र सतेन्द्र कुमार के साथ कानपुर निवासी अजय सिंह अाैर उनकी पत्नी संजू सिंह की माैके पर ही माैत हाे गई। घटना सैफई थाने के टिमरूहा चाैराहे की है। इस घटना में चार लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए थे।