फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से भिड़ी कार के उड़े परखच्चे , दो की मौत

Sun, 07 Jan 2018 08:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रक से भिड़ंत के बाद चकनाचूर हुई कार, सर्वेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जगटापुर के निकट रविवार सुबह गलत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक व महिला की मौत हो गई। वहीं मृतक महिला की बेटी व कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



इटावा जनपद के सैफई नगला अच्छेलाल निवासी सर्वेश (28) पुत्र भगवानदास सैफई पीजीआई में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात था। रविवार सुबह वह पीजीआई में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात स्वदेश (26) पुत्र जगदीश कुमार निवासी नई बस्ती बरेली के साथ स्टाफ नर्स अंकिता (18) की मां क्रिस्टीना (62) पत्नी आनंद चरण को उनके घर छोड़ने कार से तेलीबाग लखनऊ जा रहा था। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जगटापुर गांव के निकट कार के सामने बालू लदा ट्रक आ गया। इससे स्वदेश कार को नियंत्रित नहीं कर सका। ट्रक से सीधी भिड़ंत होने से कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार लोग उसी में फंस गए।



एक्सप्रेस-वे पर हादसा होते ही बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। तब तक सर्वेश व क्रिस्टीना की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल स्वदेश व अंकिता को बांगरमऊ सीएचसी भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल स्वदेश ने बताया कि ट्रक चालक गलत दिशा से सामने आ गया था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें