फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, पांच घायल

Sat, 04 May 2019 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर कार एक्सीडेंट में पांच लोग घायल
विज्ञापन
कन्नौज के तिर्वा में एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस ने इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली के द्वारिका निवासी अशोक शर्मा पुत्र रामकुमार, दीपक गांधी पुत्र सुभाषचंद्र, सूर्यभान सिंह पुत्र शंकरबक्स व राज कुमार अपनी कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होते हुए लखनऊ जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे थाना ठठिया क्षेत्र के 210 किलोमीटर पर कार का टायर फट गया।

टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस व यूपी 100 पुलिस ने घायलों को कार के बाहर निकाल कर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। मेडिकल कालेज में घायलों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें