आगरा लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर कार एक्सीडेंट में पांच लोग घायल
कन्नौज के तिर्वा में एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस ने इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
दिल्ली के द्वारिका निवासी अशोक शर्मा पुत्र रामकुमार, दीपक गांधी पुत्र सुभाषचंद्र, सूर्यभान सिंह पुत्र शंकरबक्स व राज कुमार अपनी कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होते हुए लखनऊ जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे थाना ठठिया क्षेत्र के 210 किलोमीटर पर कार का टायर फट गया।
टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस व यूपी 100 पुलिस ने घायलों को कार के बाहर निकाल कर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। मेडिकल कालेज में घायलों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।