फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: बेकाबू कार खंती में घुसी, दो विदेशी घायल

Sat, 24 Aug 2019 04:07 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो विदेशी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर खंती में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो विदेशी घायल हो गए व अन्य तीन लोग सुरक्षित हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह घटना खागा बाईपास की है। जानकारी के अनुसार वेस्ट वर्जीनिया यूएसए की रहने वाली केरोलिन वाकर (67), नेपाल निवासी अमृत परियार, दिल्ली ग्रीन पार्क निवासी दनियाल सिंह, सूरज व प्रकाश दास एक ही कार में सवार थे। सभी कोलकाता से दिल्ली जा रहे थे। नेपाल के बईनाला पालूमतार गोरखा निवासी अमृत परियार कार चला रहे थे।

हल्की बारिश के समय खागा बाईपास पर अचानक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी। जिसमें केरोलिन वाकर व अमृत परियार घायल हो गए। कार सवार लोग चर्च के सिलसिले में कोलकाता गए थे वहां से दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें