अभ्युदय कोचिंग के सफल छात्र साथ में सदर विधायक सरिता भदौरिया साथ में सीडीओ अजय कुमार गौतम व अन्
- फोटो : अभ्युदय कोचिंग के सफल छात्र साथ में सदर विधायक सरिता भदौरिया साथ में सीडीओ अजय कुमार गौतम व अन्य
इटावा। शहर में स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के आशा सभागार में मंगलवार को भव्य अभ्युदय अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया व विशिष्ट अतिथि सीडीओ अजय कुमार गौतम ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
सदर विधायक ने कहा कि अभ्युदय योजना जरूरतमंद परिवार के बच्चों के लिए वरदान साबित हुई है। सीडीओ ने कहा कि आज इस अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से जिले में बीते दो वर्षों में कुल 29 छात्र छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए हैं, जो वाकई बधाई के पात्र हैं। कहा कि छात्रों की विशेष मांग को देखते हुए सत्र 2025- 26 से एक दिवसीय परीक्षाओं जैसे पुलिस और एसएससी आदि का भी बैच प्रारंभ किया जा रहा है।
कोर्स कोर्डिनेटर केपी सिंह ने बीते वर्षों की विशेष उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि, डायट प्राचार्य प्रेम पाल सिंह, प्रभारी डीआईओएस जितेंद्र कुमार, प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य डाॅ. दीपक सक्सेना रहे। संचालन विज्ञान शिक्षक वीके पाल ने किया।