फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अग्निवीर बनने के लिए अभ्यर्थियों के लिये शारीरिक दक्षता परीक्षा, निराश होकर लौट युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वायुसेना में अग्निवीर बनने के लिए अभ्यर्थियों के लिये शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 200 से ज्यादा महिला व पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें कई अभ्यर्थी दौड़ के बीच में ट्रैक पर गिर पड़े। जबकि कई दौड़ पूरी न कर पाने की वजह से निराश हुए होकर केंद्र से बाहर निकले।
विज्ञापन

अभ्यर्थी सुकेश ने बताया की सेना के अधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती योजना में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, आधार कार्ड के अलावा फोटो, सत्यापन करने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। इस दौरान उनके मोबाइल भी बंद करा दिए गए। सभी प्रपत्रों की जांच के बाद बायोमेट्रिक प्रणाली से भी सत्यापन किया गया। फिर 50-50 के बैच में 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 5:30 मिनट की दौड़ पूरी करनी थी। वहीं महिला को 7:30 मिनट दिया गया। कितने अभ्यर्थीयो का सिलेक्शन हुआ। यह सेना के अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन




अग्निवीर परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों से बातचीत



अग्निवीर परीक्षा में अगर उत्तीर्ण हुआ तो देश के लिए जीजान से सेवा करुंगा। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना ही लक्ष्य है।

- मोहित भारद्वाज, बागपत

अग्निवीर भर्ती परीक्षा युवाओं के लिए अच्छा मार्गदर्शन है। चयन होता है तो यह मेरे के लिए गर्व की बात होगी।

- योगेश कुमार, मथुरा

मेरा बचपन से ही सपना था कि सेना में जाकर देश की सेवा करुंगा। अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफल होने की पूरी उम्मीद है।

- विशाल, कानपुर देहात, रसूलाबाद

अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए पिछले छह माह से तैयारी कर रहा था। उम्मीद है कि इस भर्ती में सफल हो जाऊंगा और देश की सेवा करने का मौका मिलेगा।

-धर्मेंद्र, बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें