उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। चित्रकूट मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी रंजना पांडे ने नामांकन किया।
चित्रकूट में बसपा के राजनारायण कोल ने अपने नामांकन का दूसरा सेट दाखिल किया। वहीं सपा प्रत्याशी डॉक्टर निर्भय पटेल ने भी नामांकन कराया।