फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप लोकसभा चुनाव 2019 में प्रत्याशी हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Fri, 29 Mar 2019 02:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। 
विज्ञापन


चुनावी प्रत्याशी धूप में खूब पानी पीकर निकलें। सुबह पौष्टिक सादा नाश्ता भर पेट खाकर निकलें। गर्मी में शरीर में पानी की कमी होती है, डिहाईड्रेशन से बचने के लिए पानी पीते रहें। साफ जूस भी ले सकते हैं, बाजार में बिकने वाली चीजों के सेवन से बचें। 
विज्ञापन

नींद पूरी न होने पर अपच से बचने के लिए गरिष्ठ भोजन न लें। दिन में प्रचार करते वक्त खाना भूख से थोड़ा कम खाएं। डायबिटीज रोगी प्रत्याशी हर दो घंटे में कुछ न कुछ थोड़ा-थोड़ा खाते रहें। डायबिटीज और ब्लडप्रेशर की रोज जांच कराएं। 

चुनावी प्रचार में जुटने से पहले एक बार अपने डाक्टर से जांच करा लें। सोने का अगर मौका मिले तो बिस्तर पर जाने से आधा घंटे पहले, ड्रिंक, सिगरेट, तंबाकू, चाय का सेवन न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें