शक्ति कटियार अपने माता-पिता के साथ
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के आजाद नगर के रहने वाले डॉक्टर दंपति का बेटा शक्ति कटियार भी अब डॉक्टर बनेगा। पिता डॉ. सुबीर कटियार सीएचसी चौबेपुर और मां डॉ. मंजूश्री स्वरूप नगर स्थित अपूर्वा पैथालॉजी में पैथालॉलिस्ट हैं। शक्ति ने नीट 2019 में ऑल इंडिया 586 और ओबीसी कैटेगिरी में 129वीं रैंक है। शक्ति ने डीपीएस कल्याणपुर से 12वीं की पढ़ाई में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
10वीं में 87 प्रतिशत अंक थे। शक्ति बताते हैं कि उन्हें ऑथोपेडिक्स स्पेशलिस्ट बनना है। अभी एम्स एमबीबीएस का भी एग्जाम दिया है। कहते हैं कि रिजल्ट आने के बाद तय करेंगे कि किस कॉलेज से आगे पढ़ाई की जाए। पहली प्राथमिकता दिल्ली के कॉलेज में दाखिला लेने की होगी।
खाली समय जिम में मेहनत करते हैं
शक्ति को पढ़ाई के साथ-साथ जिम में एक्सरसाइज करना भी काफी पसंद है। बताते हैं कि पढ़ाई से समय निकालकर वह हमेशा जिम जाते हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप पर समय बर्बाद नहीं करते।