फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्रों के लिए जरूरी खबर, काउंसलिंग की च्वॉइस फिलिंग का नतीजा आज

Fri, 05 Jul 2019 06:08 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नीट परीक्षा पास करके एमबीबीएस की काउंसलिंग में बैठे अभ्यर्थियों को आज पता चलेगा कि उन्हें प्रदेश के किस मेडिकल कॉलेज में पढ़ने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों ने जो च्वॉइस काउंसलिंग में भरी है, उसके मुताबिक कॉलेज आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


इसका नतीजा आने के बाद आठ जुलाई से प्रवेश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। काउंसलिंग के पहले राउंड में च्वॉइस भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश के संबंध में 12 जुलाई तक हर हाल में रिपोर्टिंग देनी होगी।

कानपुर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अभी 190 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की तैयारी कर रहा है। एमसीआई ने सीटें बढ़ाने के संबंध में अपना सहमति पत्र भेज दिया है, लेकिन शासन से अभी सहमति नहीं आई है।

इस पर प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि एमबीबीएस की ढाई सौ सीटों के लिए शासन की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

इस बार ढाई सौ सीटों पर प्रवेश होंगे। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के काउंसलिंग प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि काउंसलिंग में कॉलेज के लिए ऑनलाइन च्वॉइस दे दी गई है।

कंप्यूटर ही उन्हें कॉलेज आवंटित कर देगा। वहीं नए बैच के छात्रों के रहने के लिए ब्वायज हॉस्टल पांच को खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें