फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दो दिन रहेंगी राज्यपाल, स्कूलों व सचेंडी थाने का करेंगी निरीक्षण

Tue, 10 Sep 2019 04:02 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : गूगल
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 11 और 12 सितंबर को मुख्यमंत्री की तरह कानपुर का दौरा करेंगी। वह स्कूलों का निरीक्षण करेंगी, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक करेंगी और सचेंडी थाने जाकर वहां फाइलों का रखरखाव, साफ-सफाई और पुलिस वालों की कार्यप्रणाली भी देखेंगी। इतना ही नहीं, वह केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेंगी। राज्यपाल की यह कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बनी है। 
विज्ञापन

गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम की सबसे प्रमुख सदस्य मानी जाने वाली आनंदीबेन पटेल यूपी में केंद्रीय योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर काफी कुछ करने वाली हैं। कानपुर की उनकी पहली यात्रा इसी कड़ी का एक हिस्सा मानी जा रही है।

पहले दिन वह सीएसजेएमयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद विवि परिसर में ही केंद्रीय योजनाओं का हाल जानेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन योजनाओं का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन तैयार कर रहा है। इसके बाद राज्यपाल स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन


वह 11 सितंबर की रात को यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 12 की सुबह भौंती स्थित एक विद्यालय और सचेंडी थाने का निरीक्षण करने जाएंगी। वहां से वह सीधे कानपुर देहात चली जाएंगी। वहां भी वह विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें