फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः मेडिकल की पढ़ाई करने वाले युवाओं को राहत, ईडब्ल्यूएस की काउंसिलिंग की तिथि बढ़ी

Tue, 10 Sep 2019 01:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
मेडिकल छात्र, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लयूएस) विद्यार्थियों के लिए मेडिकल सीटों की काउंसिलिंग तारीख बढ़ने से राहत की सांस मिली है। काउंसिलिंग की तारीख को अब 30 नवंबर कर दी गई है। ईडब्ल्यूएस कोटे से दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी समय से दाखिला न मिल पाने की वजह से काफी चिंतित थे।

विज्ञापन


चार सितंबर को स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में अकादमिक वर्ष 2019-20 के लिए 10 प्रतिशत सीटों के आरक्षण के कार्यान्वयन की समीक्षा की थी। जिसके बाद ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत 10 फीसदी एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए काउंसिलिंग की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

इस बाबत समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को भी 5 नवंबर तक ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जारी करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि देश के अन्य हिस्सों में ईडब्ल्यूएस सीटों पर मेडिकल में लगभग दाखिले खत्म हो चुकें हैं। लेकिन जम्मू-कश्मीर के हालात में आए बदलाव के बाद उम्मीदवारों में असमंजस बना हुआ था। इससे पहले 31 अगस्त तक दाखिले की औपचारिकता को पूरा किया जाना था।
विज्ञापन


ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत राज्य में 85 सीटें आरक्षित हैं, जिसमें से जम्मू के लिए 30 सीटें और कश्मीर के लिए 55 सीटें हैं। इनमें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में 30 सीटें, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 30 और शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज श्रीनगर (स्किम्स) में 25 सीटें हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को एमबीबीएस और डेंटल में दाखिले का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें