फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू: 22 से होगी 63 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा, छात्रों के लिए जरूरी जानकारी

Tue, 18 Jun 2019 11:21 AM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विवि में संचालित 63 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेशपरीक्षा 22 से 24 जून के बीच होगी। 63 पाठ्यक्रमों के लिए 17672 आवेदन आए हैं। कई छात्रों ने एक से अधिक फार्म भर कर यूनिवर्सिटी प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


सोमवार को विवि के प्रशासनिक अफसरों ने बैठक कर 22, 23 व 24 जून को प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला किया। परीक्षा की तिथि तो तय हो गई, लेकिन छात्रों के प्रवेशपत्र जारी करने में पेच फंस गया। परिणाम कब जारी होगा और प्रवेश कब से शुरू होंगे इन मुद्दों पर अंतिम फैसला नहीं हो सका।

अब प्रवेश पत्र कैसे जारी होंगे, इस दिशा में काम किया जा रहा है। विवि के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 63 पाठ्यक्त्रस्मों में कुल 17672 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। एक छात्र ने कई पाठ्यक्रमों में आवेदन कर दिए हैं।

इससे दिक्कत हो गई है। इस वजह से एडमिट कार्ड कैसे जारी हों, इस दिशा में काम चल रहा है। मंगलवार को बैठक कर इसका निर्णय लिया जाएगा और बुधवार से संभवत: प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

विवि में इन पाठ्यक्त्रस्मों में प्रवेश के लिए अप्रैल के दूसरे हफ्ते से आवदेन की प्रक्त्रिस्या शुरू हुई थी। पहले चरण में विवि प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को 15 मई तक का समय दिया। तब इसे बढ़ाकर 31 मई किया गया। फिर तीसरे चरण में 16 जून तक का समय दिया गया। बोले मंगलवार को इस बात पर निर्णय ले लिया जाएगा, बुधवार सुबह से छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

आज जारी होगी केंद्रों की सूची
22, 23 व 24 जून को होने वाली प्रवेशपरीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस के अलावा कानपुर के कई महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसकी सूची आज बैठक के बाद ही जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें