फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया नीट से चयनित होकर आए एमबीबीएस छात्रों के प्रवेश जीएसवीएम में आज से शुरू

Fri, 28 Jun 2019 11:45 AM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग कराते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑल इंडिया नीट से चयनित होकर आए एमबीबीएस के छात्रों के प्रवेश कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू हो गए हैं। ऑल इंडिया कोटा से मेडिकल कॉलेज में 15 फीसदी छात्र चयनित होकर आते हैं। इस कोटे के तहत 38 छात्र एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा स्टेट नीट में प्रवेश के लिए कॉलेज में काउंसलिंग जारी है। नीट यूजी काउंसलिंग के गुरुवार को दूसरे दिन 196 छात्र-छात्राओं के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वर की स्थिति बुधवार की तुलना में बेहतर रही है।
विज्ञापन

बिजली न जाने से भी काम में तेजी रही। गुरुवार को 4001 से 9 हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया था। शुक्रवार को 9001 से 14000 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

अभिलेख सत्यापन के बाद 2 जुलाई से अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेज के लिए अपनी चॉयस देंगे कि उन्हें किस कालेज में प्रवेश लेना है। बीते सालों में हुई यूजी काउंसलिंग में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज अभ्यर्थियों की पहली पसंद रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें