फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटीयंस को जॉब देने आ रहीं कंपनियां

Sun, 02 Oct 2016 11:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
आईअाईटी कानपुर में हाेगा प्लेसमेंट। अाएंगी कई बड़ी कंपनियां - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के स्टूडेंटों का कैंपस सेलेक्शन एक दिसंबर से होगा। इसके लिए नेशनल, मल्टीनेशनल कंपनियां रजिस्ट्रेशन करा रही हैं। इस बार 300 कंपनियों के आने की उम्मीद है। पहले चरण की सेलेक्शन प्रक्रिया 22 दिसंबर तक चलेगी। कैंपस सेलेक्शन का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। सत्र 2016-17 में करीब 1200 स्टूडेंटों का सेलेक्शन होना है। इन सभी ने प्लेसमेंट रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। अब कम्युनिकेशन स्किल और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर फोकस किया जा रहा है। इंटरव्यू की तैयारी कराई जा रही है। फेसबुक, ट्विटर, माइक्रोसाफ्ट, अमेरिकन बैंक, ओरेकल, आईबीएम सहित तमाम कंपनियां रिटेन टेस्ट, इंटरव्यू का डेमो भी दे रही हैं। आईआईटी प्रशासन का कहना है कि कैंपस सेलेक्शन का पहला फेज दिसंबर में खत्म होगा। दूसरा फेज फरवरी से अप्रैल 2017 के बीच चलेगा। इस दौरान 90 फीसदी से ज्यादा स्टूडेंटों को जॉब मिल सकती है।   
विज्ञापन


कंपनियों को देना होगा शपथ पत्र
कंपनियां रिटेन टेस्ट और इंटरव्यू कराकर स्टूडेंटों का सेलेक्शन करें, फिर उन्हें पोस्टिंग दें, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। हर कंपनी से शपथ पत्र भी लिया जाएगा। आईआईटी प्रशासन का कहना है कि कुछ कंपनियों ने सेलेक्शन के बाद ज्वाइनिंग देने में देरी की थी। इसलिए रजिस्ट्रेशन के दौरान ही सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें