फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस कोर्स के फार्म अब ऑनलाइन

Fri, 01 Apr 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
बोर्ड ने विद्यार्थियों को नेटवर्किंग और इंटरनेट में निपुण बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों के प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन फार्म अब ऑनलाइन ही भरे जा सकेंगे। सत्र 2016-17 से ही ऑफ लाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया खत्म कर दी गई। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने बताया कि अप्रैल से फार्म भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में बीबीए, बीसीए, बीलिब, एमलिब, बीपीएड, एमपीएड, एमएड, बीए एलएलबी ऑनर्स, एलएलबी सहित लगभग 42 कोर्स की करीब 18,000 सीटें भरी जाएंगी। इसकी प्रवेश परीक्षा जून 2016 तक होगी। इसी सिलसिले में 5 अप्रैल को एडमिशन कमेटी की मीटिंग भी बुलाई गई है। इसमें फार्म भरने, प्रवेश परीक्षा, रिजल्ट घोषित करने और काउंसलिंग कराके सीटें भरने की डेट तय की जाएगी। कुलपति ने बताया कि सभी सीटें प्रवेश परीक्षा से भरी जाएंगी। सीधे एडमिशन की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीपीएड और एमपीएड की प्रवेश परीक्षा में सफल स्टूडेंटों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट भी देना पड़ेगा। इसमें सफलता के बाद ही एडमिशन मिल सकेगा। 

आज से डाउनलोड करें एआईपीएमटी का एडमिट कार्ड
देहरादून। देश के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) के एडमिट कार्ड शुक्रवार से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। देशभर में एआईपीएमटी 2016 का आयोजन एक मई को होगा। सीबीएसई ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक एक अप्रैल से अभ्यर्थी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन नंबर फीड करना होगा। देश के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस की ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर एआईपीएमटी से दाखिला दिया जाता है। यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.aipmt.nic.in/aipmt/online/AdmitCardAuth.aspx
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें