Kanpur News: महापौर ने कहा कि नए साल पर पुलिस फोर्स व्यस्त है, लेकिन ये अभियान निरंतर जारी रहेगा। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मंदिरों में या तो कब्जे कर लिए गए हैं या फिर उनके आसपास बड़ी मात्रा में अतिक्रमण कर लिया गया है। इसे पूरी तरह हटवाया जाएगा।
कानपुर अतिसंवेदनशील बेकनगंज स्थित दादा मियां चौराहा के पास बंद मंदिर को खोलने का अभियान फोर्स न मिलने की वजह से रद्द कर दिया गया। महापौर प्रमिला पांडेय वहां नहीं पहुंची। सोमवार सुबह महापौर ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र दादा मियां चौराहा के पास बंद मंदिर खुलवाने की बात कही थी। इसकी सूचना भी पुलिस-प्रशासन को भेज दी गई।
विज्ञापन
इसके लिए फोर्स मांगी गई, लेकिन न मिलने पर अभियान नहीं चलाया गया। महापौर भी मौके पर नहीं पहुंचीं। उन्होंने बताया कि नए साल पर पुलिस फोर्स व्यस्त है लेकिन ये अभियान निरंतर जारी रहेगा। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मंदिरों में या तो कब्जे कर लिए गए हैं या फिर उनके आसपास बड़ी मात्रा में अतिक्रमण कर लिया गया है। इसे पूरी तरह हटवाया जाएगा।