Unnao News: सीडीओ आवास के सामने एक पेड़ पर दुर्लभ गिद्ध पेड़ पर बैठा दिखा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। इसके बाद नवाबगंज पक्षी विहार में छोड़ने के लिए लेकर चले गए।
उन्नाव जिले में दो दिन पहले शनिवार को सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा के आवास के सामने पेड़ पर हिमालयन प्रजाति का गिद्ध आकर बैठ गया था। दुलर्भ गिद्ध को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी।
विज्ञापन
सूचना पर रेंजर ने विभागीय टीम को मौके पर भेजा। टीम ने उड़ने में असमर्थ गिद्ध को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गिद्ध को पकड़ने में सफलता पाई। इसके बाद नवाबगंज पक्षी विहार में छोड़ने के लिए लेकर चले गए।