फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अभियान चला महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी

Wed, 10 Jun 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में 47, 752 महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल करने के लिए चिह्नित कर लिया गया है। अब ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर इन्हें प्रेरित करते हुए कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि वे सालाना कम से कम एक लाख रुपये कमा सकें।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी एक लाख से अधिक महिलाएं खुद का कारोबार कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही है। इन महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल करने के लिए शासन से 47, 752 का लक्ष्य दिया गया है। एनआरएलएम विभाग ने पहले चरण में अभियान चलाते हुए इन्हें चिह्नित कर लिया है। अब इन्हें इनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित कर कारोबार शुरू कराने में सहायता प्रदान की जाएगी।
जिला मिशन प्रबंधक निखा सचान ने बताया कि समूह की यह महिलाएं कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प और सेवा क्षेत्र से जुड़े कई कारोबार कर सकती हैं। इसमें कृषि में जैविक खेती, मशरूम उत्पादन, फूलों की खेती, औषधीय पौधों की खेती और बीज उत्पादन का काम व खाद्य प्रसंस्करण में अचार, पापड़, मसाले, जैम-जेली बनाना, आटा चक्की और ऑयल मिल जैसे कार्य करने को प्रेरित किया जाएगा। कहा कि अभी तक जिले में 17, 000 महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन

............................
598 सीआरपी की होगी तैनाती
महिलाओं को समूह में शामिल करने व लखपति दीदी बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर 598 सीआरपी (सामुदायिक संसाधन व्यक्ति) की तैनाती की जानी है। अभी तक समूह के बीच से 216 महिलाओं को सीआरपी के रूप में चयन किया जा चुका है। जबकि जल्द ही 282 अन्य का चयन किया जाएगा। पूर्व में चयनित सीआरपी ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं से संपर्क करने का कार्य कर रही हैं, जो लखपति दीदी बनने के लिए महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं।
.....................
बयान.............
चालू वित्तीय वर्ष में 47752 महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल करने के लिए चिह्नित किया गया है। इन्हें लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल करने के लिए सभी डीएमएम को निर्देशित किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर 598 सीआरपी की तैनाती की जानी है। इसमें 216 का चयन किया जा चुका है, जो क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें