चारपाई पर उसका इंतजार मौत कर रही थी। इसलिए वो रात को सोया तो फिर उठ न सका। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की इस घटना से पूरा इलाका हैरत में है। उसकी हालत देखकर भी परिवार के किसी सदस्य को समझ नहीं आया कि आखिर उसे हुआ क्या है। सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
औरैया अजीतमल इलाके में यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर में एक युवक की घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चलेगा।
कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर निवासी हरिराम का बेटा विमलेश कुमार प्राईवेट वाहनों पर हेल्परी का कार्य करता था। भाई राजकुमार ने बताया कि विमलेश सोमवार रात करीब 11 बजे घर पहुंचा। घर के बाहर पड़ी चारपाई पर लेटकर सो गया। घर के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। सुबह जब परिवारीजन नीचे उतर कर आए तो देखा विमलेश नहीं उठा था। उन्होंने जब उठाया तो देखा कि वह मृत पड़ा था। इस परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।