फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल फतेहपुर पहुंचे, व्यापारियों से कही ये बात

Tue, 04 Jan 2022 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भाजपा सरकार को हर वर्ग का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने समाज को गुंडे, माफियाओं से सुरक्षित किया है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ जनवरी को कानपुर के निराला ग्राउंड में होने वाले एकता महापर्व आगाज की सफलता के लिए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने फतेहपुर का दौरा किया। डाक बंगले में उन्होंने शहर के व्यापारियों से मुलाकात की और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन


डाक बंगले में कार्यक्रम के फतेहपुर प्रभारी अनीत कुमार अग्रहरि, जिला प्रमुख विनोद अग्रहरि व संयोजक सदर राम प्रकाश गुप्ता व संजय मोदनवाल ने व्यापारियों को संबोधित किया और कहा कि आठ जनवरी को व्यापारी पूरी ताकत के साथ अपनी उपस्थिति निराला ग्राउंड पर दिखाएगा।

कार्यक्रम के लिए 350 गाड़ियों का काफिला कानपुर पहुंचेगा। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने भी व्यापारियों को एकजुट होकर आगे बढ़ने को कहा। इस मौके पर नामित सभासद अरुण केसरवानी, टीटू गुप्ता, आयुष अग्रहरि, घनश्याम शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खागा प्रतिनिधि के अनुसार कैबिनेट मंत्री मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पूर्वी बाईपास की ओर से काफिले के साथ कस्बे में आए। इस दौरान उन्होंने अपनी कार से उतरकर सभी का अभिवादन किया। बाइक जुलूस के साथ वह जीटी रोड स्थित बालाजी गेस्ट हाउस पहुंचे।

यहां उन्होंने भाजपा सरकार को हर वर्ग का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने समाज को गुंडे, माफियाओं से सुरक्षित किया है। व्यापारियों ने अपनी कुछ समस्याएं भी बताई, जिस पर उन्होंने शासन में इसे रखने का वादा किया। इस मौके पर शिवचंद्र शुक्ला, शोभा अग्रवाल, माया शिवहरे, दुर्गाशंकर गुप्ता, अतुल साहू, विजय अग्रहरि, धीरज मोदनवाल, राजू मोदनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें