फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश महाना की बहू का निधन, कैंसर से पीड़ित थीं राधिका, कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मंत्री नहीं आ सके अंतिम संस्कार में

Mon, 07 Sep 2020 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पति करन महाना के साथ राधिका (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के बेटे करन महाना की पत्नी राधिका (35) का रविवार रात बीमारी के चलते निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थीं। सोमवार सुबह जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


मंत्री महाना कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। इस कारण वे नहीं आ सके। राधिका इस समय घर में ही थीं। रविवार को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी मौत हो गई। 

राधिका के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। अंतिम संस्कार में महापौर प्रमिला पांडेय, डीएम आलोक तिवारी, डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल समेत कई नेता पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें