फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: धारा 144 के उल्लंघन में 12 नामजद व 900 पर रिपोर्ट, सीएए के विरोध में धरने पर बैठी थीं महिलाएं

Wed, 22 Jan 2020 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा में सीएए का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में धारा 144 का उल्लंघन कर बिना अनुमति पुराने अस्पताल के सामने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


करीब 900 अज्ञात महिला और पुरुषों को भी आरोपी बनाया गया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुराने अस्पताल के सामने महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही थीं।

रात में महिलाओं के साथ पुरुष भी पहुंच गए। हजारों की भीड़ के कारण कोतवाली-पचराहा रोड पर आवागमन बाधित हो गया। एंबुलेंस व अन्य वाहन फंसे गए। एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडेय आदि अधिकारियों को धारा 144 लागू होने का हवाला देकर मार्ग को खाली करने को कहा।

भीड़ में शामिल छह-सात सौ युवकों व अधेड़ उम्र के लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला और एएसपी सिटी रामयश सिंह भीड़ को समझाने लगे तभी भीड़ से किसी ने 2-3 पत्थर अधिकारियों पर फेंके।
विज्ञापन

चेतावनी देने के बाद भीड़ नहीं मानी तो पुलिस ने हलका बल प्रयोग करके लोगों हटा दिया। बाद में महिला पुलिस ने धरने पर बैठी महिलाओं को समझाबुझाकर धरनास्थल से उठाया और घर भेज दिया गया। 

एसएसपी ने बताया कि धारा 144 उल्लंघन में 12 लोगों को नामजद किया गया है। 150-200 अज्ञात महिलाओं और 600-700 अज्ञात पुरूषों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें