फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए का विरोध: कानपुर में पुलिस ने 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया, दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 30 Jan 2020 02:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में सीएए का विरोध - फोटो : अमर उजाला
सीएए के विरोध में बंदी का आह्वान करने के मामले में कानपुर में पुलिस ने कर्नलगंज समेत शहर के कई अलग-अलग इलाकों से 150 सौ से अधिक लोगों को बुधवार सुबह ही हिरासत में ले लिया था। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में सीएए का विरोध - फोटो : अमर उजाला
देर रात कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया जबकि तकरीबन सौ लोग अभी भी हिरासत में हैं। पुलिस जुलूस का नेतृत्व करने और उसमें शामिल होने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में सीएए का विरोध - फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज, बेकनगंज, चमनगंज, चकेरी समेत कई अन्य जगहों से पुलिस ने कई संगठनों के पदाधिकारियों समेत डेढ़ सौ से अधिक लोगों को बुधवार सुबह हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई।
 

4 of 5
कानपुर में सीएए का विरोध - फोटो : अमर उजाला
एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इन सभी से पूछताछ की गई। कुछ लोगों को छोड़ दिया गया। अधिकतर लोग अभी भी हिरासत में हैं। एसपी ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि इन सभी ने भीड़ जुटाई थी। इसलिए सभी केखिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में सीएए का विरोध - फोटो : अमर उजाला
घरों में जाकर दी चेतावनी
बंदी की जानकारी पुलिस को पहले से ही थी। इसलिए पुलिस ने पहले से ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। मंगलवार रात से ही पुलिसकर्मी लोगों के घरों में जाकर चेतावनी दी कि वह सभी बंदी में शामिल न हों। धारा 144 लागू है, इसलिए प्रदर्शन भी न करें। पर, कोई नहीं माना और लोग सड़क पर उतर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें