फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष सांप्रदायिक सद्भाव में जहर घोल रहा, पीएम मोदी के रहते निडर रहे मुस्लिम समाज: साक्षी महाराज

Thu, 30 Jan 2020 02:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 6
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
जहां एक ओर मुस्लिमों के एक वर्ग द्वारा देश भर में सीएए का विरोध किया जा रहा है वहीं फर्रुखाबाद के कमालगंज में बुधवार को उन्नाव के सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज का मुस्लिमों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 6
फर्रुखाबाद में साक्षी महाराज का मुस्लिमों ने जोरदार स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के रहते मुस्लिमों को रत्तीभर डरने की जरूरत नहीं है। उनके रहते मुस्लिम समाज का कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता।
विज्ञापन

3 of 6
फर्रुखाबाद में साधुओं का जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
कमालगंज के रामलीला मैदान के निकट उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज का मुस्लिम समाज ने फूलमालाओं से स्वागत किया। भीड़ के घेरे के साथ वह अनवर हुसैन चंदा फौजी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की यह आत्मीयता विरोधियों के लिए संदेश है।

4 of 6
फर्रुखाबाद में साक्षी महाराज का मुस्लिमों ने जोरदार स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
पूरे हिंदुस्तान में मुट्ठी भर लोग सपा, बसपा, कांग्रेस, केजरीवाल, ममता व वाम दलों के बहकावे में आकर सांप्रदायिक सद्भाव में जहर घोल रहे हैं। सीएए से देश के किसी मुस्लिम व हिंदू का संबंध नहीं है। यह नागरिकता लेने  नहीं बल्कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान से सताकर ढकेल गए लोगों को नागरिकता देने के लिए है।
 
विज्ञापन

5 of 6
फर्रुखाबाद में साक्षी महाराज का मुस्लिमों ने जोरदार स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम समाज को प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के रहते  डरने की जरूरत नहीं है। नए साल में अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू होगा। अब सवाल यह है कि पहली ईंट कौन लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फर्रुखाबाद में साक्षी महाराज का मुस्लिमों ने जोरदार स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
बोले कि उनकी इच्छा है कि मुस्लिम समाज का कोई व्यक्ति मंदिर निर्माण की पहली ईंट रखे। अल्लाह रक्खा, यार मोहम्मद, मुनब्बर हुसैन, सफ़कत, कासिम मास्टर, खालिक, रियाज व मानू आदि भी मौजूद रहे। साक्षी महाराज ने भाजपा नेता रविंद्र प्रताप सिंह गुड्डे व रनवीर सिंह वर्मा के यहां भी कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें