सीएस फाउंडेशन रिजल्ट में ऑल इंडिया 5वीं रैंक लाने वाला वैभव
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया ने शनिवार को फाउंडेशन लेवल की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। कंपनी सचिव बनने के लिए पहली सीढ़ी वाली इस परीक्षा में शहर के बर्रा-4 निवासी वैभव गोकलानी ने ऑल इंडिया पांचवीं रैंक हासिल की है। ये सिटी टॉपर भी हैं।
लड़कियों में पनकी की महिवा शुक्ला और खुशी गुप्ता की संयुक्त रूप से ऑल इंडिया 18वीं रैंक आई है। कौशलपुरी सीएस संस्थान में कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के कानपुर चैप्टर के अध्यक्ष सीएस मनोज कुमार यादव ने बताया कि ऑल इंडिया टॉप-25 की लिस्ट में शहर के 19 विद्यार्थी शामिल हैं।
हालांकि देश भर के टॉप-25 में कुल 299 छात्र-छात्राएं हैं। पिछली बार की तुलना में रिजल्ट इस बार बेहतर है। कानपुर चैप्टर से कुल 186 छात्र-छात्राओं ने सीएस फाउंडेशन की परीक्षा दी थी। इसमें से 138 ने सफलता हासिल की है। यह 74.19 फीसदी रिजल्ट है, जबकि देश भर में 67.14 फीसदी बच्चे ही पास हुए हैं।