यहां फैशन का ऐसा जलवा दिखा जिसे देख सबकी आंखें चकाचौंध हो गई। रंगबिरंगी सुंदर पौशाकों में सभी ने उन चेहरों को पहली बार देखा जो सामान्य तौर पर ऑफीसियल ड्रैस या कैजुअल्स में नजर आते थे। मौका था कानपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट सोसाइटी के 31वें स्थापना दिवस का। शनिवार को शहर के पुरोधा चार्र्टर्ड एकाउंटेंटों ने इस फैशन शो में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर में सीए का फैशन शो
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
रैंप पर जब सीए उतरे तो समा देखने लायक था। तालियों और हूटिंग के बीच उनका स्वागत किया गया। यही नहीं इस कार्यक्रम में अच्छे काम करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
मंच पर शाहरुख खान के पोज में चार्टड अकाउंटेंट
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
इनके जीवन के उल्लेखनीय समय का वृतांत सुनाया गया। सम्मान पाकर गदगद हुए वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंटों ने सोसाइटी की पहल की सराहना की। साथ ही अपील की कि समाज से कुछ हासिल करने के बजाय उसे देने की कोशिश होनी चाहिए। चार्टर्ड एकाउंटेंट इसे भलीभांति कर सकते हैं।
4 of 5
कार्यक्रम के दौरान अवार्ड देकर किया गया सम्मानित
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
कानपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट सोसाइटी के स्थापना दिवस के मौके पर मर्चेंट चैंबर सभागार में दिनभर विभिन्न तरह के आयोजन हुए। सुबह 11 से एक बजे तक 50 से ज्यादा सीए स्टूडेंटों के बीच रेथोरिक कॉम्पटीशन और स्टेज क्राफ्ट कॉम्पटीशन हुआ। रेथोरिक कॉम्पटीशन में स्टूडेंटों को अपने ही बनाए टॉपिक पर 10 मिनट बोलना था।
कानपुर में फैशन शो के दौरान सीए
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
इस मौके पर सीए सोसाइटी के प्रेसिडेंट नवल कपूर, सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के चेयरमैन दीपचंद्र मिश्रा, सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए मनु अगवाल, कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा, सीए विवेक खन्ना, हिमांशु सिंह, अतुल अग्रवाल, महेंद्र नाथ, संकल्प भल्ला, अनिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
-चार्टर्ड एकाउंटेंसी के पुरोधाओं का हुआ सम्मान
-कानपुर सीए सोसाइटी के 31वें स्थापना दिवस पर दिन भर हुए कई आयोजन