फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उर्सला में सी-आर्म मशीन हुई दुरुस्त, आज से होगी सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उर्सला अस्पताल में तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ी सी-आर्म और एमआरआई मशीनों को बुधवार को दुरुस्त करना शुरू कर दिया गया। अमर उजाला में बुधवार को खबर प्रकाशित होने के बाद अफसरों की नींद टूटी और संबंधित इंजीनियरों को बुलाकर दोनों मशीनों की जांच कराई गई। शाम तक सी-आर्म मशीन दुरुस्त कर दी गई। बृहस्पतिवार से रुके ऑपरेशन होने लगेंगे।
विज्ञापन


सी-आर्म मशीन खराब होने से घुटने और कूल्हे की सर्जरी कराने वाले चार से पांच रोगियों को रोजाना लौटाना पड़ रहा था। 10 से 15 एमआरआई कराने वाले मरीज भी रोज लौट रहे हैं। बुधवार को इंजीनियर की टीम ने सी-आर्म मशीन को अस्थायी तौर पर चलने योग्य बना दिया है। मशीन के मुख्य उपकरण 15 दिन में आ जाएंगे जिसके बाद मशीन को स्थायी तौर पर ठीक किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि सी-आर्म मशीन को ठीक करा दिया है। बृहस्पतिवार से ऑपरेशन होने लगेंगे।

बुधवार को इंजीनियर ने एमआरआई मशीन की जांच की तो पता चला कि इसे पूरी तरह ठीक होने में पांच से 10 दिन का समय और लगेगा। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि एमआरआई सेवा को भी जल्द से जल्द बहाल करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मरीजों को जांच के लिए बाहर न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें