फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में हुआ प्रधानी का उपचुनाव: जरर से सुधा व कोर्राखुर्द में प्रियंका बनीं प्रधान

Tue, 21 Dec 2021 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रियंका पटेल व सुधा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जिले के दो प्रधान पद के उप चुनाव के लिए हुई मतगणना में महुआ ब्लॉक के जरर ग्राम पंचायत में सुधा गुप्ता व बिसंडा के ग्राम पंचायत कोर्राखुर्द में प्रियंका पटेल निर्वाचित घोषित की गईं। मंगलवार को महुआ विकास खंड के ग्राम पंचायत जरर के प्रधान पद के लिए मतगणना हुई।
विज्ञापन


दोपहर बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। यहां पर सुधा देवी 332 मत प्राप्त कर विजई रहीं। इनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी चुनकी को 307 मत मिले। राजश्री उर्फ राजन को 264, रूक्मणी को 258, शांति देवी को 55, शीला को 102, सरोज को 90, आरती को 77, हीरमणी को 11 मत मिले।

कुल 1537 वोटों की गिनती हुई। 21 वोट अनवैलेट रहे। बिसंडा विकास खंड के कोर्राखुर्द में प्रियंका पटेल विजयी रही। इन्हें 423 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रुद्रदत्त पटेल को 238, देशराज पटेल को 62, रागनी तिवारी को 151 मत मिले। यहां 897 वोटों की गिनती हुई। 23 वोट अनवैलेट रहे। निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार व मनोज कुमार ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें