फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी खेल! हाथ बांधने के बाद शरीर में मारीं पांच गोलियां

Mon, 12 Jun 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-मौरंग-गिट्टी कारोबारी को गोलियों से भूना
-पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट, आरोपी फरार 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रातभर यहां खूनी खेल चलता रहा और पुलिस को कोई खबर ही नहीं। गोलियों से छलनी कर एक कारोबारी की हत्या कर एक सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। इसकी खबर रविवार दोपहर को लगी।   
विज्ञापन
यह व्यक्ति घाटमपुर के सजेती थानाक्षेत्र के कसबा बरीपाल का रहने वाला था जो गिट्टी-मौरंग का कारोबार करता था। शनिवार देर रात ताबड़तोड़ गोलियां मार इसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में कारोबारी की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कारोबारी प्रधानी चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गया था। व्यापारी की हत्या की सूचना पाकर एसपी ग्रामीण जयप्रकाश सिंह और सीओ राजेश पांडेय भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 
  कसबा बरीपाल निवासी सिराजुद्दीन (50) लखनऊ के कृष्णानगर से मौरंग-गिट्टी का व्यवसाय करता था। उसकी बेटी किसमुन कसबा मूसानगर (कानपुर देहात) में ब्याही है। वह बीमार है, इलाज के लिए उसे हमीरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार दोपहर सिराजुद्दीन बेटी और दामाद को खाना देने हमीरपुर के अस्पताल गया था। देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। रात दस बजे के आसपास उसकी लोकेशन अनूपुर मोड़ (सजेती) के पास मिली थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच आफ बताने लगा। मूसानगर निवासी दामाद रफीक ने बताया कि जब सिराजुद्दीन का फोन स्विच आफ बताने लगा तो उसने ससुराल (बरीपाल) में फोन किया।
विज्ञापन
  लेकिन, वहां पता चला कि वह घर नहीं पहुंचा है। घरवालों ने देर रात से ही उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार दोपहर ग्रामीणों ने क्योंटरा और बरीपाल के बीच स्थित नलकूप के पास एक लाश पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। बाद में शव की शिनाख्त सिराजुद्दीन के रूप में हुी। उसके शरीर पर गोलियों के पांच निशान थे। पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी।   लोगों ने बताया कि सिराजुद्दीन के दोनों हाथ बंधे हुए थे। थानाध्यक्ष प्रयाग नरायण बाजपेई ने बताया कि मृतक की पत्नी तसरून की तहरीर पर कसबा बरीपाल निवासी एजाज और फरियाद के अलावा पड़री-गंगादीन गांव निवासी बड़कू और दो अज्ञात सहित पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी फरार हैं। वर्ष 2010 में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में सिराजुद्दीन ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था पर हार गया था।   स्थानीय होने के नाते हमीरपुर की मौरंग खदानों और सजेती क्षेत्र में मौरंग का स्टाक करने वालों के बीच उसकी अच्छी पकड़ थी। हत्या के पीछे व्यापार और प्रधानी की रंजिश को जोड़कर देखा जा रहा है। सिराजुद्दीन के दो पुत्र समीर (17) और मेराज (14) हैं। सीओ राजेश पांडेय ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें