फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV में कैद सुसाइड: कारोबारी ने इस वजह से की आत्महत्या! पुलिस ने मोबाइल भी कब्जे में लिया

Thu, 13 Jun 2024 12:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में सराफा कारोबारी ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर जान दे दी। घटना कमरे में लगे कैमरे में कैद हो गई। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। परिजनों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
 
विज्ञापन
Businessman suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सराफा कारोबारी आनंद उर्फ शेर सिंह पत्नी और मां के बीच हुई अनबन के चलते डिप्रेशन में चल रहे थे। इसी वजह से कारोबारी की पत्नी बेटी संग मायके चली गई थी। उन्होंने पत्नी को कॉल कर कई बार मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। 
विज्ञापन


इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं इलाकाई लोगों का कहना था कि आनंद का व्यापार भी सही से चल रहा था। उसके चेहरे पर कोई भी शिकन नहीं थी। ऐसे में उसने ये कदम क्यों उठाया, ये समझ से परे है।

घर के बाहर लगा रहा सराफा दुकानदारों का तांता
घटना के बारे में सुनकर बिरहाना रोड के सभी सराफा कारोबारी अपनी दुकान बंद कर आनंद के घर पहुंचे। पुलिस के साथ व्यापारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सुसाइड की असल वजह पता करने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के लोग असल वजह नहीं बता सके। ऐसे में पुलिस कारोबारी के मोबाइल को भी अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


घर में नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
एसीपी कलक्टरगंज मोहसिन खान ने बताया कि मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने पूरे कमरे की गहनता से खंगाला, लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस अब कारोबारी की मौत की असल वजह जानने के लिए उसकी पत्नी और मां से पूछताछ करेगी।

आपको बता दें कि कानपुर के बिरहाना रोड निवासी सराफा कारोबारी आनंद उर्फ शेर सिंह (40) ने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली। मंगलवार रात हुई यह घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। 

 

पहले वीडियो में नजर आ रहा कि कारोबारी रात एक बजकर 11 मिनट और 50वें सेकंड में कमरे में आते हैं। बेड पर चढ़कर पंखे के सहारे एक कपड़े से फंदा बनाते हैं और कुछ देर बाद लटक जाते हैं। हालांकि उनके पैर जमीन से छू रहे होते हैं तो बेड पर चढ़कर फंदा गले से निकाल देते हैं। 

 

करीब 25 मिनट बाद फिर से रोते हुए फंदा तैयार करते हैं और एक बजकर 38 मिनट और 50वें सेकंड पर फंदे से लटक जाते हैं। करीब दो मिनट बाद उनके प्राण निकल जाते हैं। बिरहाना रोड निवासी सराफा कारोबारी आनंद उर्फ शेर सिंह की बिरहाना रोड पर ही गोकुल ज्वैलर्स व दीप ज्वैलर्स नाम से दुकान है। 

 

परिवार में पत्नी प्रीति, 12 साल का बेटा राजवीर सिंह और आठ साल की बेटी ऐश्वर्या है। उनके साथ में छोटा भाई अमन सिंह और मां मंजू सिंह भी रहती हैं। एसीपी कलेक्टरगंज मोहसिन खान ने बताया कि आनंद की पत्नी प्रीति कुछ दिन पहले सास से कहासुनी के बाद बेटी को लेकर फर्रुखाबाद मायके चली गई थी। 

 

बेटा पिता के पास ही था। मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद आनंद तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चले गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बेटा उठा और पिता के कमरे में पहुंचा। यहां उसने पिता को फंदे से लटकता पाया। 
 
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। एसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने आत्महत्या के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें