फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय व्यापारी की बेरहमी से हत्या, दोनों आंखें फोड़कर जीभ भी काट ली, परिजनों में कोहराम

Tue, 07 Jan 2020 10:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
बांदा में सीमावर्ती मध्यप्रदेश के सरबई कस्बे में सोमवार की रात दुकान के बाहर सोते समय बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी की बेरहमी से सिर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने व्यापारी की दोनों आंखें फोड़ दीं और जीभ भी काट ली। मूल रूप से चिल्ला थाने के पपरेंदा निवासी व्यापारी करीब पच्चीस साल से परिवार संग वहीं रह रहे थे।
विज्ञापन


व्यापारी की पत्नी ने छतरपुर के सरबई थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बांदा जनपद के चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी लाला उर्फ कामता गुप्ता (50) अपने परिवार के साथ 25 वर्ष पहले जनपद की सीमा से जुड़े मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के सरबई कस्बे में बस गए थे।

वहां वह सीमेंट और सरिया का कारोबार कर रहे थे। व्यापारी की पत्नी रामदेवी ने बताया कि दुकान में ही रोजाना की तरह उसके पति सोमवार की रात दुकान के बाहर सोए थे, इसी बीच बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। मंगलवार को सुबह जब पड़ोसियों ने उनको खून से लथपथ देखा तो घरवालों को सूचना।
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे तो उनकी सांसें चल रही थीं और कुछ लिखने के लिए संकेत किया, पर लिख नहीं पाए। परिजन उनको बांदा जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बांदा में ही पोस्टमार्टम कराया गया। व्यापारी के बेटे प्रियांशु ने बताया कि कस्बे के कुछ लोग व्यवसाय को लेकर पिता से रंजिश मानते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें