कानपुर। शादी के सीजन में सोने के भाव ने नींद उड़ा रखी है। लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। दो दिन में 600 रुपये बढ़कर सोना 48900 (प्रति 10 ग्राम) पर पहुंच गया। चांदी भी 49100 रुपये प्रति किलो हो गई। करीब 18 दिन में सोना 1500 रुपये बढ़ा है। जानकारों ने अनुमान लगाया था कि दिवाली तक सोने के भाव इस स्तर तक पहुंचेगा लेकिन कोरोना के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील होने से सोना अभी 49 हजार पर पहुंचने वाला है।
उप्र सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि अनुमान था कि सोना दिवाली में 49-50 हजार तक जाएगा। ऐसे में आने वाले समय में भावों में और तेजी रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद होने से बाहर से सोना आ नहीं पा रहा, इस कारण सोने के भाव में बढ़ोतरी जारी है।