फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में होने लगीं पार्टियां, ठहरने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अनलॉक एक में शर्तों के साथ खुल रहे होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग माल में तेजी से सुधार हो रहा है। होटलों में जहां पार्टियां होने लगी हैं, वहीं बाहर से आने वाले लोग ठहरने भी लगे हैं। अब तक 200 छोटे-बड़े होटल और दो हजार से ज्यादा रेस्टोरेंट खुल चुके हैं। रेस्टारेंटों में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। देरशाम शॉपिंग मॉल में भी रंगत देखने को मिली। इन सभी जगहों पर करीब दो हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। ग्राहकों ने खाना खाया और शॉपिंग की। थोक व फुटकर कपड़ा बाजार में आने वाली सहालग का असर देखने को मिला। जनरलगंज, नौघड़ा, काहूकोठी समेत पूरे थोक बाजार में 600-800 से ज्यादा ग्राहक आए। करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ा बाजार में ऑफरों की भरमार शुरू हो गई है। तीन हजार के कपड़े की खरीद पर टी-शर्ट और शर्ट आफर की जा रही है। कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीटस एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री राज कुमार भगतानी ने बताया कि होटलों, गेस्ट हाउसों में छोटी-छोटी पार्टियां शुरू हो गई हैं। लोग ठहरने के लिए होटल के कमरे भी बुक करा रहे हैं। कानपुर कपड़ा कमेटी अध्यक्ष चरनजीत सिंह सागरी ने बताया कि बाजार में सुधार है। बाहरी जिलों का ग्राहक आ रहा है। जिन कपड़ा कारोबारियों का माल ट्रांसपोर्टरों के यहां है, वो 25 जून तक वहां से माल उठा लें। नवीन मार्केट में रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी फरीद अंसारी ने बताया कि कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें